महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की विधायक दल की बैठक में राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से नया नेता चुन लिया गया है। इस फैसले के साथ ही उनका आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है।
विधान भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की शुरुआत दिवंगत नेता अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका छगन भुजबल सहित अन्य विधायकों ने समर्थन किया। पार्टी अब सभी विधायकों के हस्ताक्षर वाला औपचारिक पत्र राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपेगी, जो नेतृत्व परिवर्तन की आधिकारिक सूचना होगी।
विधायक आशुतोष काले के पहुंचने के साथ ही बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, सुनेत्रा पवार का चयन पार्टी की नई सियासी दिशा को दर्शाता है। वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। पार्टी नेता सुनील तटकरे ने यह भी जानकारी दी कि दिवंगत अजित पवार की अस्थियां पूरे महाराष्ट्र में ले जाई जाएंगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingFebruary 4, 2026रायपुर : ठाकरे परिसर में भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक आज
Big breakingFebruary 4, 2026कैबिनेट बैठक के बाद जशपुर दौरे पर जाएंगे सीएम साय, बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम
Big breakingFebruary 4, 2026मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए
Big breakingFebruary 4, 2026ब्रेकिंग : छग में 5000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 292 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मिली स्वीकृति
