रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के जिलों में आज एक-दो स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार सुबह सरगुजा संभाग में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक सिमट गई थी। कम दृश्यता के कारण लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट ऑन कर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की धुंध छाई रह सकती है।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कोहरे वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम सतर्कता बरतने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMarch 28, 2026सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी अलर्ट
ChhattisgarhMarch 28, 20265 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर आ गई केबल
ChhattisgarhMarch 28, 2026राज्य पुलिस के अफसर 23-साल में बन पा रहे आईपीएस, अफसरों को प्रमोशन देने के मामले में प्रदेश देश में 19वें नंबर पर
NATIONALMarch 28, 2026Aaj ka Panchang 28 March 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
