रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी अभियान 31 जनवरी को विधिवत रूप से संपन्न हो चुका है। इस पूरे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान खरीदी तय समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चली और इस दौरान सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेच लिया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक राज्य में करीब 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए एग्री स्टैक और संबंधित डिजिटल ऐप को सक्रिय किया था। इन माध्यमों से खरीदी की निगरानी की गई, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो और हर पंजीकृत किसान को धान बेचने का अवसर मिल सके।
धान खरीदी से जुड़ी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जानकारियां एकत्र कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, यदि कहीं किसी स्तर पर समस्या सामने आती है या अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता होती है, तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 10, 2026सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजनों को मिली नई दिशा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
ChhattisgarhMay 10, 202612 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
Big breakingMay 10, 2026असम के नये मुख्यमंत्री होंगे हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
Big breakingMay 10, 2026मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ
