रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह आज ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव‘ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन आज पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में निर्धारित है। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingFebruary 11, 2026आज होगी साय कैबिनेट की बैठक,बजट प्रस्ताव समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकती हैं चर्चा
Big breakingFebruary 11, 2026प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती–2023 की अंतिम चयन सूची जारी, 26 अभ्यर्थियों का चयन, इस दिन होगी काउंसलिंग
Big breakingFebruary 11, 2026देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मों का गंदा खेल, बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां
Big breakingFebruary 11, 2026दिल दहला देने वाली वारदात, धारदार हंसिए से वारकर बेटी ने की पिता की हत्या, इस बात से थी नाराज
