रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे।
देर रात लगभग एक बजे मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इनमें मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श एवं शेड निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम व भोजन के लिए शेड निर्माण, शौचालय परिसर भवन निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धाम का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा स्थित बाबा धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा, आत्मबल और शांति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। बड़ी संख्या में भक्त यहां भगवान भोलेनाथ और श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। मान्यता है कि बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं और उनकी साधना व तपोभूमि से यह स्थान विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 6, 2026डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
ChhattisgarhJuly 6, 2026मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण
Big breakingJuly 6, 2026CG : झमाझम बारिश से जतमई का वाटरफॉल हुआ गुलजार, सैलानियों की लग रही भीड़
Big breakingJuly 6, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
