बिलासपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसों के लालच में बेटा ही अपने बुजुर्ग पिता की मौत का कारण बन गया। सिरगिट्टी थाना इलाके के मन्नडोल में सोमवार को आरोपी बेटे नीतू ध्रुव ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी। सनकी बेटे ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े भी किए। पूरे फर्श पर खून बिखर गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, नीतू ध्रुव नामक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने 70 वर्षीय पिता मनराखन ध्रुव की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र नशे का आदी बताया जा रहा है। उसने अपने पिता से पैसों की मांग की थी। जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो गुस्से में आकर उसने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्षय जुटाने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर परिवार में मातम पसर गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत घटना की मुख्य वजह सामने आ रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस आगे आरोपी को मामले में न्यालय में पेश करेगी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 10, 2026जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Big breakingJuly 10, 2026सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
Big breakingJuly 10, 2026उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी
Big breakingJuly 10, 2026स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा
