रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस के नॉर्थ जोन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना उरला क्षेत्रांतर्गत “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उरला एसोसिएशन हॉल में आयोजित इस बैठक में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, उद्यमी और उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी उरला ने किया। कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देश पर संपन्न हुआ।बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में लागू कमिश्नरेट प्रणाली के तहत पुलिस व्यवस्था, अधिकारों और औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं की जानकारी देना रहा। अधिकारियों ने उद्यमियों से सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा चूक, लापरवाही या नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। अधिकारियों ने फैक्ट्रियों में कार्यरत बाहरी मजदूरों और कर्मचारियों का अनिवार्य सत्यापन कराने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही फैक्ट्री अधिनियम एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी औद्योगिक इकाइयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और न्यूनतम 30 दिनों का फुटेज सुरक्षित रखने को आवश्यक बताया गया, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में जांच में सहायता मिल सके।बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए। नाबालिगों को कार्य पर न रखने और श्रम कानूनों के पालन की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने प्री और पोस्ट डिजास्टर मैनेजमेंट, पर्यावरण सुरक्षा मानकों तथा समय-समय पर इमरजेंसी ड्रिल आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। औद्योगिक इकाइयों के आसपास चोरी और लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए रोड साइड लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने का सुझाव दिया गया। पुलिस ने उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और संयुक्त प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उद्योगपतियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया तथा पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 21, 2026Aaj ka Panchang 21 August 2026: मां लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करना आज होगा शुभ, जानिए शुभ मुहूर्त
NATIONALAugust 21, 2026Aaj ka Rashifal 2026: मेष से मीन तक इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? किसी को मिलेगा लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क
Big breakingAugust 20, 2026उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 20, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, पीएचक्यू ने जारी किया आदेश…देखें लिस्ट….!!
