रायपुर। CM साय ने परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स के लिए ट्वीट किया है, मेरे प्यारे बच्चों, परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए-आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा है, तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं। बच्चों, यह समझ लीजिए कि डर कमजोरी नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। लेकिन इन्स डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव-सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं।आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पेंष्टिक भोजन करें और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें।मुझे पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ के मेरे सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मेरा स्नेह, आशीर्वाद सदैव आपके साथ है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑल द बेस्ट बच्चों…
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 21, 2026Aaj ka Panchang 21 August 2026: मां लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करना आज होगा शुभ, जानिए शुभ मुहूर्त
NATIONALAugust 21, 2026Aaj ka Rashifal 2026: मेष से मीन तक इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? किसी को मिलेगा लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क
Big breakingAugust 20, 2026उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 20, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, पीएचक्यू ने जारी किया आदेश…देखें लिस्ट….!!
