रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 अंतर्गत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में किया. इस दौरान वार्ड क्रमांक 7 में निर्धारित 38 से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर उपस्थित मिले और वार्ड में जगह – जगह गन्दगी और कचरे के ढेर पाए गए. वार्ड की लचर सफाई व्यवस्था को देखकर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर ने जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड 7 के अनुबंधित सफाई ठेकेदार संतोष सोनी को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर वार्ड 7 क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारकर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश नोटिस में दिए हैँ और सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार पर 10000 रू. का जुर्माना किया है.कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में 3 दिन में अपेक्षित सुधार नहीं आने की स्थिति में उचित कार्यवाही करने की चेतावनी जोन 9 जोन कमिश्नर ने नोटिस में सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार को दी है.
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingAugust 25, 2026ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…
Big breakingAugust 25, 2026‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…
Big breakingAugust 25, 2026पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस








