जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बताया गया कि, मृतका 12वीं कक्षा में पड़ती थी।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव का है। मृतका का नाम रजनी प्रधान उम्र 18 वर्ष है। जो की 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घटना वाले दिन छात्रा प्रेमी से वीडियो कॉल में बात कर रही थी और बात करते-करते ही फांसी के फंदे पर झूल गई।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छात्रा के प्रेमी को इसकी सूचना दी। घटना के वक्त माता पिता घर से मजदूरी के लिए बाहर गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरूआत में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 26, 2026ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
Big breakingAugust 26, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार
Big breakingAugust 26, 2026ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
Big breakingAugust 26, 2026अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान







