रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी है। मंत्री यादव ने कहा है कि, छात्र-छात्राएं बिना किसी चिंता और भय के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
उन्होंने कहा कि, परीक्षाएं केवल आपकी काबिलियत को परखने का माध्यम हैं, ये कभी भी आपके जीवन की अंतिम सफलता या असफलता तय नहीं करती। वहीं इस दौरान मंत्री यादव ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि, वे पूरे मनोयोग और एकाग्रता के साथ परीक्षा में शामिल हो और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
उन्होंने कहा कि, निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को बेहतर प्रदर्शन और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास बनाए रखें और पूरी लगन से परीक्षा दें।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….
Big breakingAugust 25, 2026Aaj ka Panchang 25 August 2026: सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
NATIONALAugust 25, 2026Aaj ka Rashifal 25 August 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Big breakingAugust 24, 2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की








