छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का साया; क्लासरूम के बाहर मिली चुनरी और माला

Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में इन दिनों दहशत का माहौल है। पिछले एक सप्ताह से स्कूल में तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों के निशान मिल रहे हैं। क्लासरूम के बाहर और भीतर चुनरी, माला और बलि के अवशेष पाए गए हैं।

हाल ही में असामाजिक तत्वों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। टेबल-कुर्सियां और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया। बिजली के बोर्ड, पंखे, लाइट और बोर की केबल तक क्षतिग्रस्त कर दी गई।इससे पहले पास के हाई स्कूल परिसर में कोयल की बलि दिए जाने की घटना भी सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं और अब तक किसी ठोस पुलिस कार्रवाई के अभाव से छात्र और शिक्षक गहरे खौफ में हैं।

ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से स्कूल परिसर की सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और शिक्षा विभाग कब तक इन असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकर बच्चों को सुरक्षित माहौल दे पाते हैं।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *