दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल-बचेली मार्ग पर एक युवक चलती स्कूटी पर लेट गया। हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी की। इस दौरान पैर से ही हैंडल को संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चलाता रहा। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। वीडियो हाल फिलहाल का ही बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गाड़ी का 5 हजार का चालान काटा और जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य युवकों को ऐसा स्टंट ना करने की समझाइश दी है।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान (27) के रूप में हुई है। रमन ओडिशा के जिला कालाहांडी थाना कोकसरा पता खपरमाल का रहने वाला है। फिलहाल वह वार्ड नंबर 9, लेबर हाटमेंट कॉलोनी, बचेली में रहता है।
राहगीरों ने बनाया वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क के बीच लापरवाही से स्टंट कर रहा था। तभी एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वाहन नंबर से चालक की पहचान की और कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingFebruary 22, 2026Gold Silver Latest Price: सर्राफा बाजार में फिर तूफान! सोने-चांदी की कीमतों को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए आज की कीमतें
NATIONALFebruary 22, 2026PM Modi Visit Meerut: आज नमो भारत-मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, घंटों का सफर 50 मिनट में होगा पूरा
Big breakingFebruary 22, 2026CG : गले में तार बांधकर इमारत से कूदा छात्र, मौके पर हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस
Big breakingFebruary 22, 2026माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
