तेलंगाना: केंद्र सरकार 31 मार्च तक देश भर से माओवादी हिंसा को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।सुरक्षा बलों की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सीपीआई (माओवादी) के जनरल सेक्रेटरी तिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसे सशस्त्र विद्रोह के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
तेलंगाना राज्य के करीमनगर जिले के रहने वाले देवजी को लगभग आठ महीने पहले जनरल सेक्रेटरी बनाया गया था, जब सुरक्षा बलों ने मई 2025 में पार्टी के पूर्व प्रमुख नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को मार गिराया था। सुत्रों ने कहा कि देवजी के साथ 20 हथियारबंद कैडर के भी सरेंडर करने की उम्मीद है।
इस घटनाक्रम को माओवादियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े झटकों में से एक माना जा रहा है, जिससे संगठन को गंभीर क्षति पहुंचने की बात कही जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 7, 2026बस्तर संभाग में 500 से अधिक स्कूलों, प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा
Big breakingAugust 7, 2026कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
Big breakingAugust 7, 2026ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
Big breakingAugust 7, 2026समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल
