छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 16 साल की नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल जेल और 2 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा स्कूल के लिए निकली थी।
आरोपी युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और बीच रास्ते से ही उठा कर ले गया था। फिर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद अब मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी 2024 की सुबह करीब 7:30 बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी दल सिंह राजपूत (28), निवासी ग्राम बिमफलिया, थाना पिरोल, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बचेली में FIR दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश शुरू की। 17 फरवरी 2024 को टीम गुजरात रवाना हुई और 19 फरवरी 2024 को खानपुर, तालुकापुर बोरसद, जिला आनंद (गुजरात) से नाबालिग को बरामद किया।
पॉक्सो के तहत हुई थी FIR
पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं दंतेवाड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी दलसिंह राजपूत उर्फ ढालसिंग को दोषी ठहराते हुए 20 साल का कठोर कारावास और 2 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhAugust 30, 2026गंगरेल, रुद्री डेम, माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
Big breakingAugust 30, 2026CG CRIME : लिफ्ट लेने के लिए स्कूटी सवारों को रोकना पड़ा भारी, विवाद के बाद युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत
Big breakingAugust 30, 2026CG में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, नक्सली सदस्य भी गिरफ्तार
Big breakingAugust 30, 2026प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन








