रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद Saurabh Srivastava OSD की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, राप्रसे अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है। इससे पहले 10 फरवरी को उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में उप सचिव और समन्वयक, आईगाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के रूप में पदस्थ किया गया था।
सरकार के इस आदेश से प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया को गति मिली है। खासतौर पर Saurabh Srivastava OSD नियुक्ति को मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है।

Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 30, 2026थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही आए करंट की चपेट में युवक की मौत, बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा
Big breakingAugust 30, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, अगले 5 दिन भारी से बहुत भारी बारिश के आसार
Big breakingAugust 30, 2026छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
Big breakingAugust 30, 2026जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर में राखी ने बदली ‘दुश्मनी’ की परिभाषा 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी







