बिलासपुर। न्यायधानी में स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, ई-मेल में आई इस धमकी से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम मौके पर पहुंची।पुलिस कप्तान की मौजूदगी में कोर्ट भवन, पार्किंग, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, फिर भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश पर सघन जांच की जा रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में इस तरह की धमकियों के मामले बढ़े हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 13, 2026महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक: विष्णुदेव साय
Big breakingApril 13, 20268 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी
Big breakingApril 13, 2026पीएम सूर्य घर योजना से बने ऊर्जादाता, बिजली बिल से मिली स्थायी राहत
Big breakingApril 13, 2026सैलरी की मांग को लेकर भारी बवाल, कर्मचारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात
