किसानों को धान की बोनस राशि जारी, CM साय बोले – जो वादा किया, उसे निभाया

Spread the love

बिलासपुर। किसानों को धान की बोनस राशि जारी कर CM साय ने कहा, हमारी सरकार अन्नदाताओं के परिश्रम को सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वादे के अनुरूप आज 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धान खरीदी की अंतर राशि सीधे किसान भाइयों के खातों में अंतरित की गई। यह जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस निर्णय से लाखों प्रदेशवासियों के घर होली की खुशियाँ दोगुनी होंगी। हमारा दृढ़ संकल्प है कि किसान सशक्त एवं समृद्ध हों और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे। समस्त अन्नदाता भाइयों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं!

Author Profile

newstodayindia