रायपुर, 28 फरवरी 2026- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कैंसर अस्पताल के नवनिर्मित इकाइयों का शुभारंभ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं और राज्य गठन के समय जहां प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं बीते वर्षों में 14 से 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने 5 से 6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ किया है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर अपस्ताल में मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक दिक्कतें भी कम होगी।
इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तेजस नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक, आर. के. नायक, सत्यवती नायक तथा अस्पताल प्रबंधन और अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 26, 2026न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला
ChhattisgarhJuly 26, 2026NFR Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, NFR स्पोर्ट्स कोटा 2026-27 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
ChhattisgarhJuly 26, 2026CG Weather Today: वीकेंड प्लान पर फिर सकता है पानी, रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
ChhattisgarhJuly 26, 2026BREAKING: छत्तीसगढ़ के IAS सौरभ कुमार को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, बने संयुक्त सचिव
