Aaj ka Rashifal 1 March 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, मार्च की शुरुआत है, कर्क राशि से शुरुआत हुई है। पुष्य नक्षत्र का चंद्रमा है, जो कि बहुत ही शुभ है और धीरे-धीरे स्थिति भी हमारी सुधरते जा रही है। सिंह राशि का केतु, सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु कुम्भ राशि में, बुध वक्री गति से चलने लगे हैं और शनि मीन राशि के।
मेष राशि- थोड़ा ग्रह-कलह से बचना चाहिए आपको। बाकी, भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी संक्रमित सा महसूस करेंगे या बहुत सारे ऑप्शन के कारण दोनों को प्रॉब्लम होगी एक-दूसरे से। जो लोग संतान वाले हैं, संतान की सेहत, उसके विचारों को, उसकी मनःस्थिति को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन लाभप्रद हैं आप। नए-नए रास्ते खुल रहे हैं। डिस्टर्बिंग है, लेकिन नए-नए रास्ते खुलेंगे, तो आय भाव कहीं न कहीं स्ट्रॉन्ग होता जाएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक उठापटक के साथ आपकी स्थिति स्ट्रॉन्ग होने जा रही है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- धनदायक समय। मित्रों की संख्या बढ़ेगी या परिवारजनों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। निवेश के लिए सही समय नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- बुरे समय में अच्छा समय है ये। स्वास्थ्य में थोड़ा टेंपरेरी सुधार हो गया है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापार भी उतार-चढ़ाव के साथ चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि- मानसिक दबाव बना रहेगा। खर्च की अधिकता होगी, कर्ज की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-चाकरी में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव, एक डिस्टर्बिंग टाइम है। लेकिन चीजें चलती रहेंगी और अच्छा हो जाएगा सब। बहुत-बहुत कम समय में अब अच्छा होने वाला है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन अगर वसूलना चाहते हैं तो सही समय है, शुरू करिए। प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार भी ठीक है। बस शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्थिति अच्छी होगी व्यापारिक दृष्टिकोण से, लेकिन मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ ठीक है लेकिन पर्सनल लाइफ बहुत परेशान करेगी। बहुत बचके पार करें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रोफेशनली सही चल रहे हैं। घर का वातावरण खराब रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भू-भवन-वाहन की खरीदारी परेशानी में आएगी। कुछ प्रॉपर्टी आपकी विवादित हो सकती है, बचके पार करें। काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि- आपके लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने वाला है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि चोट-चपेट लगने का भय है। व्यापारिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियाँ बेहतर हो जाएँगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। बजरंग बली को प्रणाम करना और लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि- यह समय आपके लिए धनदायक है, लेकिन धन को लेकर कुछ विवाद भी हो सकते हैं। परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है, हालांकि वहां भी छोटी-मोटी बहस की संभावना है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान मध्यम है। माँ काली को प्रणाम करना शुभ फलदायी रहेगा।
कुंभ राशि- इस समय आपके मन में कई तरह की उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आंतरिक तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार- हर दृष्टि से यह समय थोड़ा कोलाहल भरा है। हालांकि, ज्ञानार्जन के लिए यह अच्छा समय है और आप शत्रुओं से भी कुछ नया सीखेंगे। यह एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है, लेकिन अंततः जीत आपकी ही होगी। गणेश जी की आराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मीन राशि- विद्यार्थियों और लिखने-पढ़ने के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय कहीं भी निवेश करने से बचें, क्योंकि बड़ा जोखिम होने की आशंका है। यह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय है, इसलिए सावधानी बरतें। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 16, 2026Rath Yatra 2026: आज भक्तों के बीच आएंगे भगवान जगन्नाथ, दर्शन के लिए उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु
Big breakingJuly 16, 2026छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेन डेका
Big breakingJuly 16, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
Big breakingJuly 16, 2026डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
