1 मार्च को खेला जाने वाला IND vs WI मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां इस टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। ईडन की यह सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरू में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन चमक कम होने के बाद हालात बल्लेबाजों के पक्ष में जाते दिख सकते हैं। स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ईडन गार्डन में T20I रिकॉर्ड
- कुल मैच: 18
- पहले बल्लेबाजी कर जीत: 9
- पहले गेंदबाजी कर जीत: 9
- पहली पारी का औसत स्कोर: 161
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 139
- हाईएस्ट स्कोर: 207/4 (SCO vs ITA)
- लोएस्ट स्कोर: 70/10 (BAN vs NZ)
- सबसे बड़ा लक्ष्य चेज: 162/4 (IND vs WI)
- सबसे छोटा स्कोर डिफेंड: 186/5 (IND vs WI)
कोलकाता में वैसे तो टॉस का बहुत ज्यादा अहम रोल नहीं रहा है, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करना टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं। जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी, जबकि हार या चूक उनके अभियान को खत्म कर सकती है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 31, 2026शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Big breakingAugust 31, 2026राज्यपाल डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सौजन्य भेंट की
Big breakingAugust 31, 2026अश्वनी नगर के गौसिया मस्जिद के पास युवक की हत्या कर ट्रेन से भागने वाले 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Big breakingAugust 31, 2026रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन








