Aaj Ka Panchang 2 March 2026, आज का पंचांग: 2 मार्च, सोमवार, शक संवत्: 11 फाल्गुन (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 19 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 12 रमजान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि सायं 05.56 बजे तक पश्चात पूर्णिमा। चंद्रमा कर्क राशि में प्रातः 07.52 बजे तक उपरांत सिंह राशि में। सूर्य उत्तरायण। प्रातः 07.30 मिनट से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। भद्रा सायं 05.56 बजे से सूर्योदय पूर्व 05.32 बजे तक। होलिका दहन। श्री सत्यनारायण व्रत। लक्ष्मीनारायण व्रत।
सूर्योदय 06:37
सूर्यास्त 06:12
चन्द्रोदय 5:10
चन्द्रास्त 06:25, मार्च 03
फाल्गुन पूर्णिमा व्रत आज- फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को बहुत खास माना जाता है। इस दिन लोग सुबह स्नान करके व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु या सत्यनारायण जी की पूजा करते हैं। कई जगहों पर कथा भी सुनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और दान करने से घर में सुख-शांति आती है और मन की परेशानियां कम होती हैं। 2026 में पूर्णिमा तिथि 2 मार्च की शाम से शुरू होकर 3 मार्च की शाम तक रहेगी। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है जिस वजह से पूर्णिमा का व्रत 2 मार्च को ही किया जाएगा। पूर्णिमा व्रत में चांद की पूजा का विशेष महत्व है और 3 मार्च को पूर्णिमा चंद्रोदय तक नहीं रहेगी जिस वजह से 2 मार्च यानी आज व्रत करना सही रहेगा।
होलिका दहन- होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व भक्त प्रह्लाद की कहानी से जुड़ा है, जब भगवान ने उनकी रक्षा की और होलिका का अंत हुआ। इस दिन रात में विधि-विधान से पूजा की जाती है और फिर लकड़ियों की होली जलाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा की रात और भद्रा रहित या भद्रा के शुभ हिस्से में किया जाता है।
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त 04:58 से 05:47
प्रातः सन्ध्या 05:22 से 06:37
अभिजित मुहूर्त 12:01 से 12:48
विजय मुहूर्त 14:20 से 15:07
गोधूलि मुहूर्त 18:10 से 18:35
सायाह्न सन्ध्या 18:12 से 19:26
अमृत काल 05:09, मार्च 03 से 06:44, मार्च 03
निशिता मुहूर्त 23:59 से 00:49, मार्च 03
रवि योग 06:37 से 07:51
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2026 – 2 मार्च 2026 (सोमवार)
समय – रात्रि 12 बजकर 50 मिनट से रात 2 बजकर 02 मिनट तक
कुल अवधि – 1 घंटा 12 मिनट
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार यह समय भद्रा के पुच्छ भाग में पड़ रहा है, जिसे शास्त्रों में सभी कार्यों के लिए शुभ माना गया है। इसलिए इसी समय में होलिका दहन करना उत्तम रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल 08:04 से 09:31
यमगण्ड 10:58 से 12:25
आडल योग 07:51 से 06:36, मार्च 03
विडाल योग 06:37 से 07:51
गुलिक काल 13:51 से 15:18
दुर्मुहूर्त 12:48 से 13:34
वर्ज्य 19:41 से 21:16 15:07 से 15:53
गण्ड मूल पूरे दिन भद्रा 17:55 से 05:28, मार्च 03
बाण रोग – 01:06, मार्च 03 तक
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: मंत्री राजेश अग्रवाल…..
Big breakingSeptember 13, 2026आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर, खेती ने पकड़ी नई रफ्तार, खेत से बाजार तक बदल रही तस्वीर…
NATIONALSeptember 13, 2026Aaj Ka Panchang 13 September: पढ़ें रविवार का संपूर्ण पंचांग, राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त और दिन को बनाएं बेहतर
NATIONALSeptember 13, 2026Aaj ka Rashifal 13 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल








