धमतरी। जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिला पर्यटन समिति धमतरी द्वारा गंगरेल बांध में पहली बार ‘गंगरेल नौकायन उत्सव’ के अंतर्गत ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक नौका दौड़ प्रतियोगिता 11 मार्च 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध, धमतरी में आयोजित होगी।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा गंगरेल क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस आयोजन से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह एक आकर्षक आयोजन साबित होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक टीम के लिए 500 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। टीम पंजीयन की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026, सोमवार शाम 5 बजे तक तय की गई है। इच्छुक टीमें QR कोड के माध्यम से भी पंजीयन करा सकती हैं।में विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। नाव दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नाव सजावट और पारंपरिक वेशभूषा के लिए भी 11-11 हजार रुपये के विशेष पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, जिससे प्रतियोगिता में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा।कातिल, कल फाफाडीह में मिली थी लाश प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार सभी प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है तथा प्रत्येक प्रतिभागी के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक टीम में 2 सदस्य होंगे तथा आवश्यकतानुसार एक अतिरिक्त (रिजर्व) खिलाड़ी रखने की अनुमति होगी। सभी प्रतिभागियों के लिए समान वेशभूषा अथवा लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल आयोजक द्वारा स्वीकृत पारंपरिक नावों को ही भाग लेने की अनुमति दी जाएगी तथा इंजन या मोटर चालित नावों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दौड़ की दूरी पूर्व निर्धारित रहेगी और जो नाव सबसे पहले फिनिश लाइन पार करेगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। मौके पर बचाव दल, सुरक्षा नाव, लाइफ जैकेट, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में प्रतियोगिता को आवश्यकतानुसार स्थगित भी किया जा सकता है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “गंगरेल बांध प्राकृतिक सौंदर्य और जल संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र है। इस प्रकार के आयोजन से जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। भविष्य में भी जिले के पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार के नवाचारपूर्ण आयोजन किए जाएंगे।” प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी 07722-232337 एवं 98266-39989 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक टीमों से इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 25, 2026Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Big breakingJuly 25, 2026Aaj Ka Rashifal : आज 25 जुलाई को किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? देखें अपना राशिफल
ChhattisgarhJuly 24, 2026दुर्ग जिले में मिले दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत को प्राकृतिक आवास में छोडा़ गया
Big breakingJuly 24, 2026द्वीप्ति योजना: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
