बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा निरंतर ‘प्रहार’ जारी है, जिसके तहत कोनी क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
आपको बता दें की जैसे ही कोनी पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि घुटकु–स्टेशन पारा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे ऊँची घास और घने झाड़ों के बीच अवैध महुआ शराब बनाने की सोच रखते हुए भारी मात्रा में कच्चा माल छिपाकर रखा गया है।
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आबकारी विभाग के अमले के साथ संयुक्त रूप से बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहाँ तलाशी के दौरान लंबी घास के बीच छिपाकर रखे गए 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे बरामद किए गए, जिनमें कुल 6000 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ था। हालांकि, होने वाली कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस की टीम सरगर्मी से इन आरोपियों की तलाश कर रही है। बरामद किए गए भारी मात्रा में लाहन को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 11, 2026कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी
Big breakingJune 11, 2026किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप
Big breakingJune 11, 2026CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Big breakingJune 11, 2026ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का समापन
