रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बार के बजट में युवाओं के लिए कई बड़ी सौगातें दी हैं। सरकार द्वारा लाई गई नई योजनाओं को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इसी को लेकर हॉर्नबिल टीवी की टीम ने बिलासपुर के युवाओं से बातचीत कर उनकी राय जानी।
बिलासपुर के युवाओं का कहना है कि इस बार का बजट युवाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। युवाओं ने बताया कि सरकार द्वारा बिलासपुर में नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की गई है, जिससे छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा। इसके साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार 10 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना भी चला रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर युवा भी अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
वहीं कुछ युवाओं ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण यानी टूरिज्म के लिए भी योजना लाई गई है। इससे छात्र अलग-अलग जगहों पर जाकर नई चीजें सीखेंगे और उनका ज्ञान भी बढ़ेगा।
युवाओं का कहना है कि सरकार द्वारा स्कूलों और कॉलेजों को भी लगातार हाईटेक किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। कुल मिलाकर युवाओं का मानना है कि यह बजट उनके भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhApril 28, 2026अब सफर होगा आसान: आज से शुरू होंगी दो नई “अमृत भारत ट्रेनें” जानें रुट और कितना लगेगा किराया…
NATIONALApril 28, 2026Aaj Ka Panchang 28 April: पढ़ें मंगलवार का संपूर्ण पंचांग, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त और दिन को बनाएं बेहतर
NATIONALApril 28, 2026Aaj ka Rashifal 28 April 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
Big breakingApril 27, 2026मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान
