पेंड्रा। मार्च महीने की शुरूआत होते ही तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जिसे देखते हुए स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि, आज यानी 16 मार्च से सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।
बता दें कि, ये आदेश प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक की कक्षाओं के लिए है। इसमें शासकीय और अशासकीय दोनों तरह के स्कूल शामिल हैं। इस संबंध में आदेश सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों को भेज दिया गया है।
बताया गया कि, यह आदेश जिले के सभी शासकीय स्कूलों के साथ-साथ अशासकीय स्कूलों पर भी लागू रहेगा। हालांकि बोर्ड परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे।

Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMay 9, 2026मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान, आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान
ChhattisgarhMay 9, 2026महासमुंद व बसना अनुभाग अंतर्गत शिविर स्थलों में आंशिक संशोधन
ChhattisgarhMay 9, 2026सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी
Big breakingMay 9, 2026CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना और 1 चौकी प्रभारी बदले गए
