रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है।
बता दें कि डॉ. रवि मित्तल की छवि एक बेहद सुलझे हुए और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारी की रही है। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) से एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई की है। डॉक्टरी छोड़कर उन्होंने देश सेवा के लिए सिविल सेवा का रास्ता चुना।
वे जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं।

Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 7, 2026Aaj Ka Panchang 7 August 2026: आज सावन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय सहित संपूर्ण पंचांग
NATIONALAugust 7, 2026Aaj Ka Rashifal : आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल
Big breakingAugust 6, 2026शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित
Big breakingAugust 6, 2026हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ स्वीकृत
