Aaj ka Panchang: 20 मार्च 2026 को आदिशक्ति की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी. ब्रह्मचारिणी मां की आराधना से तप, संयम, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है. माता को सफेद वस्त्र, चंदन, फूल और सफेद मिठाई चढ़ाने का विधान है. इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है.
सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग
सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है, जो शुक्रवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. साथ ही शनिवार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक विजय मुहूर्त का संयोग है, जो नए कार्य, पूजा और मंत्र जाप के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
19 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 25 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 32 मिनट पर होगा। वहीं, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पूरे दिन के साथ ही अगले दिन यानी 21 मार्च की देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. नक्षत्र रेवती भी अगले दिन देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, फिर अश्विनी शुरू होगा. योग ब्रह्म रात 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. करण बालव दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.
कब है अभिजित मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त?
धार्मिक मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किए गए कार्य सफल होते हैं और राहुकाल में कोई नया काम या पूजा करने से वह निष्फल होता है. दृक पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक और अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. अमृत काल की बात करें तो रात 12 बजकर 13 मिनट से देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. वहीं, निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक है.
शुक्रवार का राहुकाल
शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक और यमगंड दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 1 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 7 बजकर 56 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक और वर्ज्य दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई भी नया, शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 12, 2026नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, देखें LIVE
Big breakingAugust 12, 2026BREAKING : सीएम साय आज राजधानी में आयोजित कई कार्यक्रमो में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल
Big breakingAugust 12, 2026वंदे मातरम् का अपमान अब पड़ेगा भारी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ नया कानून
Big breakingAugust 12, 2026स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रायपुर पुलिस का विशेष अभियान, 130 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, 19 वारंट तामिल
