रायपुर। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपए का बजट सदन में पेश किया। इस बजट को शहर के विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
बजट पेश करने से पहले महापौर मीनल चौबे ने सभापति और नेता प्रतिपक्ष को बजट की प्रति सौंपी। इसके बाद सदन में उनका बजट अभिभाषण शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने नगर विकास, स्वच्छता, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को रखा। इस बजट से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
महापौर ने अपने अभिभाषण में कहा कि, पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। वहीं बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए। नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनेगा। इसके निर्माण के लिए निगम 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमैटिक पार्किंग बनेगी।
इसके अलावा नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे। शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाई जाएगी लिफ्ट। राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का होगा सौंदर्यीकरण।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 9, 2026धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए
ChhattisgarhJune 9, 2026व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को
Big breakingJune 9, 2026अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त
Big breakingJune 9, 2026छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो उप सचिवों के बदले प्रभार
