रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश की 13,928 से अधिक उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से करीब 81 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारी परिवारों को तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य मानसून से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि बारिश के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह पहल विशेष रूप से दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों के लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है, जिससे समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित हो सके।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 6, 2026प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन
Big breakingApril 6, 2026ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड़ करें एडमिट कार्ड……
Big breakingApril 6, 2026छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन…..
Big breakingApril 6, 2026महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….
