मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल
कांकेर- कांकेर जिले में नाथिया नवागांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हादसा हुआ है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शादी से लौट रहा था परिवार। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई। हादसे में घायल तीनों लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है ।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 31, 2026हर गरीब को पक्का घर देने के पीएम मोदी के संकल्प को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा – देव
Big breakingMay 31, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया छत्तीसगढ़ के मल्हार का जिक्र, जानिए क्या कहा…..
Big breakingMay 31, 2026CG – बोरी में मिले शव का सनसनीखेज खुलासा, कई टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर फेंका
Big breakingMay 31, 2026तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा, भारी डाल गिरने से पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों की मौत
