जानकारी के अनुसार, आरोपी तोषण कश्यप ने अधिक रेत निकालने के लालच में नाबालिगों को खतरनाक हालात में काम पर लगाया। घटना 9 अप्रैल की देर रात करीब ढाई बजे की है, जब दोनों मजदूरों को 6 से 7 फीट गहरे गड्ढे में उतारा गया। इसी दौरान अचानक रेत और मिट्टी धंस गई, जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी ने मामले को दबाने की कोशिश की और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटाकर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।
प्रशिक्षु आईपीएस अंकिता जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और अवैध खनन को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 30, 2026नरहरपुर में फर्जी डॉक्टरों का जाल, बिना डिग्री कर रहे इलाज, प्रशासन मौन…!
Big breakingMay 30, 2026सेवा सेतु से सशक्त होगा डिजिटल छत्तीसगढ़, 442 सेवाओं के साथ जनता तक पहुंचेगी सुशासन की नई व्यवस्था….
ChhattisgarhMay 30, 2026गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….
Big breakingMay 30, 2026शिक्षक प्रमोशन रद्द : शिक्षकों की पदोन्नति हुई रद्द, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, इस वजह से रद्द हुआ आदेश……
