पंचतत्व में विलीन हुई सुरों की मल्लिका आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

मुंबई। भारत की मशहूर और सुरों की मल्लिका आशा भोसले का कल रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और संगीत का एक स्वर्णिम युग हमेशा के लिए यादों में बदल गया है। वहीं आज सोमवार को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आनंद ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी।

बता दें कि, मशहूर सिंगर आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। लोग मुंबई में उनके घर पर उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उनके अंतिम दर्शन के लिए सिनेमा, खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एआर रहमान, शबाना आजमी, रणवीर सिंह, तब्बू, जैकी श्रॉफ, फरहान अख्तर, सचिन तेंदुल्कर, मोहम्मद शिराज, विक्की कौशल, हेलन और अनुराधा पौडवाल जैसे कलाकारों और खेल जगत के दिग्गजों ने उन्हें नमन किया।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *