कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में धारदार हथियार लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह सनसनीखेज वारदात रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान छेक बाई के रूप में हुई है, जो मूलतः अजगरबहार क्षेत्र के ग्राम हरदीमाड़ा की रहने वाली थी। वह पिछले 3-4 वर्षों से अपने पति सालिक राम यादव के साथ ग्राम बुंदेली में रहकर पोल्ट्री फार्म में काम कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने क्रूरता की हद पार करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे लेकर गांव में घूमने लगा। आरोपी के इस भयावह रूप को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 9, 2026ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…
Big breakingSeptember 9, 2026CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!
Big breakingSeptember 9, 2026भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..v
Big breakingSeptember 9, 2026कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, CM साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….








