Aaj Ka Panchang 24 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
| तारीख | 24 अप्रैल 2026 |
| वार | शुक्रवार |
| तिथि | वैशाख शुक्ल अष्टमी शाम 07 बजकर 22 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी. |
| नक्षत्र | पुष्य नक्षत्र रात 08 बजकर 14 मिनट तक उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होगा. |
| योग | शूल और गण्ड योग |
| करण | विष्टि, बव और बालव करण |
| दिशा शूल | पश्चिम दिशा |
| दिशा शूल उपाय | घी या दही खाकर निकलें |
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 50 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 44 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 24 अप्रैल रात 12:17 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 25 अप्रैल को सुबह 01:56 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 मिनट से 05:13 मिनट तक.
अमृत काल- दोपहर 02:01 मिनट से दोपहर 03:34 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:59 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
- राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.
- यम गण्डक दोपहर 03:36 मिनट से शाम 05:11 मिनट तक रहेगा.
- गुलिक काल सुबह 07:38 मिनट से सुबह 09:13 मिनट तक रहेगा.
- आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08:35 मिनट से सुबह 09:26 मिनट तक और दोपहर 12:50 बजे से शाम 01:41 मिनट तक
व्रत-पर्व- मां बंगलामुखी जयंती, दुर्गा अष्टमी व्रत
आपका दिन मंगलमय हो.
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 25, 2026सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा 28 जुलाई को, नीट मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल
Big breakingJuly 25, 2026धमतरी में बढ़ते आत्महत्या के मामले चिंताजनक: 6 महीने में 174 मौतें, माना जा रहा है नशे को बड़ा कारण
Big breakingJuly 25, 2026शराब घोटाले के ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत, 10-10 लाख के मुचलके पर मिली नियमित जमानत
Big breakingJuly 25, 2026CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने 5 साल पूरे होने पर दी थी पार्टी…गाना गाते समय हार्ट-अटैक से हुई मौत…
