भोपाल। बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 का 10 वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जा कर दिया गया है। ऐसे में छात्र mpbse.mponline.gov.in या digilocker.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि, इस बार 10 वीं बोर्ड में 9 लाख से ज्यादा और 12वीं के लिए 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस बार कक्षा 10 वीं में 78.14% छात्र पास हुए तो वहीं 12वीं में 76.22% छात्र सफल रहे। इस साल 12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6,89,746 छात्र शामिल हुए। इनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। वहीं कक्षा 10 वीं की परीक्षा 13फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसमें से 378 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई।
MP Board 12th Result 2026 Out: ऐसे चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mponline.mpbse.gov.in पर जाएं।
अब वेबसाइट खुलने पर होमपेज पर ‘Exam Results’ लिंक पर क्लिक करें।
अब यहां पर उपलब्ध लिंक MP Board 10th Result 2026 और Higher Secondary Certificate Examination (HSSC)- 12th Result 2026 पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और Submit पर जाएं।
आपका रिजल्ट सामने दिख जाएगा. इसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 15, 2026छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Big breakingApril 15, 2026व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं – केन्द्रीय मंत्री ओंराव
Big breakingApril 15, 2026CG : कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री ने दिया इस्तीफा…जानिए क्या है पूरा मामला..!!
Big breakingApril 15, 2026CG : टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत
