दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतिका रीना यादव के पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और बीजापुर में पदस्थ हैं। वे छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे रेलवे स्टेशन गए थे, इसी दौरान आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज घर पहुंची और वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उसने रीना यादव पर 18 बार और सो रहे बेटे पर 14 बार चाकू से हमला किया।
हमले के दौरान रीना यादव ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी का पैर पकड़ लिया और अपनी बेटियों को भागने के लिए कहा। एक बेटी तानिया (11) घर से निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला का आरक्षक से परिचय सोशल मीडिया के जरिए हुआ था और दोनों के बीच संबंध होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक दिन पहले भी घर पहुंची थी, लेकिन तब उसे वापस भेज दिया गया था।
सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, इलाज के दौरान रीना यादव और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 15, 2026Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!
Big breakingSeptember 15, 2026हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल
Big breakingSeptember 15, 2026सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….
Big breakingSeptember 15, 2026विशेष लेख : जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य








