दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मौत ने सनसनी फैला दी है, पोलसाय पारा में 45 वर्षीय संतोष ढांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग के मुक्के से सीने पर चोट लगने के बाद उनकी जान चली गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि देर शाम संतोष ढांडे अपने घर पर थे, तभी उनके बेटे के साथ कुछ बच्चों का विवाद हो गया, बेटे को बचाने और समझाने जब संतोष गली में पहुंचे तो इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, इसी बीच वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए, लेकिन मामले की जानकारी फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार का आरोप है कि नाबालिग के मुक्के से सीधे दिल पर चोट लगी, जिससे मौत हुई। वहीं आरोपी नाबालिग की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है जो घटना के बाद से घर में ताला लगाकर फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 8, 2026अरुण पन्नालाल गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल, जानें क्या है पूरा मामला
Big breakingAugust 8, 20269 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम
Big breakingAugust 8, 2026आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन
Big breakingAugust 8, 2026एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
