कवर्धा। खुद की शादी की तैयारियों लगे किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी रायपुर से की गई है। आरोपित पर शादी का झांसा देकर पिछले दस वर्षों से मुस्लिम युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पांडातराई क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया है कि आरोपित रवि चंद्रवंशी से उसकी मुलाकात लगभग 10 साल पहले पढ़ाई के दौरान पांडातराई में हुई थी। जान-पहचान बढऩे पर आरोपित ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि 15 अगस्त, 2016 को रवि ने पहली बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार पीडि़ता का शोषण करता रहा। इसके बाद छह मार्च 2021 को आरोपित ने कथित तौर पर एक विवाह इकरारनामा लिखवाया और आर्य समाज में शादी का सर्टिफिकेट बनवाकर पीडि़ता को भ्रम में रखा। इसके बावजूद उसने सामाजिक रूप से शादी स्वीकार नहीं की और अलग-अलग होटलों में ले जाकर शोषण जारी रखा। आखिरी बार 12 फरवरी को रायपुर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए गए। अब आरोपित ने अलग समाज का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया है और किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली है। मई के पहले सप्ताह में विवाह करने की तैयारी कर रहा था। पीडि़ता का आरोप है कि रिपोर्ट करने पर आरोपित उसे और उसके परिवार को जान से मारने और उठाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार हर बिंदु पर जांच की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया साइबर संकल्प का शुभारंभ, रविवि में 500 से अधिक विद्यार्थियों से से किया सीधा संवाद
Big breakingSeptember 13, 2026CG : बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
Big breakingSeptember 13, 2026प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय
Big breakingSeptember 13, 2026CG Tain Cancelled: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! छत्तीसगढ़ में आज-कल कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट








