बालोद। बालोद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना NH-30 मार्ग पर पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास की बताई जा रही है। जिसके कारण बस में आग लगने से लोगो में डर का माहोल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस कांकेर जिले से बारात लेकर बालोद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान चलते बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए।जानकारी के मुताबिक, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही हैदेखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।राहत की बात यह है, कि बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 14, 2026अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश
ChhattisgarhSeptember 14, 2026SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी
Big breakingSeptember 14, 2026CG HOCKEY PLAYERS : छत्तीसगढ़ की गीता और मधु बनीं एशिया चैंपियन
ChhattisgarhSeptember 14, 2026RAIPUR BREAKING : छेड़छाड़ का विरोध किया तो जला दिया!








