रायपुर| भारतमाला घोटाले की जांच की आंच अब रायपुर और अभनपुर से बढ़ कर करुद पहुंच गई है। आज सुबह ईडी की टीम ने धमतरी के कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकार के यहां दबिश दी है। भूपेंद्र पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के चचेरे भाई हैं।
आज सुबह 3 गाड़ियों में दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी चंद्राकार के घर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घर के बाहर सुरक्षा लगाई गई है। किसी भी बाहर या घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है
ED और EOW को मिली शिकायत के अनुसार भूपेंद्र चंद्राकार पर सिर्फ अभनपुर ही नहीं बल्कि अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में भारतमाला घोटाले में करोड़ों रुपए मुआवजा पहुंचाने का आरोप है। इन आरोपों की शिकायत दस्तावेजों के साथ दी गई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार चंद्राकर ने अभनपुर के कायाबांधा में करोडों रुपए मुआवाजा पाया है। इसके अलावा दुर्ग तहसील, पाटन तहसील, राजनांदगांव के देवादा तहसील और मगरलोड तहसील में मुआवजा घोटाला में इनके करीबियों को करोड़ों रुपए मिले हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया साइबर संकल्प का शुभारंभ, रविवि में 500 से अधिक विद्यार्थियों से से किया सीधा संवाद
Big breakingSeptember 13, 2026CG : बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
Big breakingSeptember 13, 2026प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय
Big breakingSeptember 13, 2026CG Tain Cancelled: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! छत्तीसगढ़ में आज-कल कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट








