रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर बना हुआ है और खासकर सेंट्रल इलाके लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
राजनांदगांव में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि राहत की उम्मीद भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
सोमवार को बिलासपुर और मुंगेली में शाम के समय तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है और रात के समय भी उमस बनी रह सकती है।
राजधानी रायपुर में भी दोपहर या शाम तक मौसम बदल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बादल छाने और हल्की हवाओं से थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट से राहत मिलने की उम्मीद है। तब तक लोगों को लू और तेज गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 15, 2026Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!
Big breakingSeptember 15, 2026हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल
Big breakingSeptember 15, 2026सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….
Big breakingSeptember 15, 2026विशेष लेख : जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य








