बच्ची के पढ़ाई में भी कर रही उपयोग
रायपुर। शासन की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने परिवारों के लिए समृद्धि ला सकें। कई महिलाएं अपने बच्चों की पढ़ाई के तथा घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में इस राशि का उपयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरबसपुर की निवासी मनीषा बंजारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता का सार्थक उपयोग कर अपनी बेटी का भविष्य संवार रही हैं। मनीषा बंजारा को योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से घर की छोटी-छोटी जरूरतों के साथ-साथ अपने बच्चे की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का अवसर मिला है।
मनीषा ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग अपनी संतान की शिक्षा में कर रही हैं, जिससे परिवार के आर्थिक बोझ में कमी आई है और बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना में खाता भी खुलवाया है और नियमित रूप से उसमें राशि जमा कर रही हैं। यह पहल उनकी दूरदर्शिता और आर्थिक जागरूकता को दर्शाती है। मनीषा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास और आर्थिक संबल प्रदान किया है, जिससे वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के संचालन हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 28, 2026Parliament Monsoon Session : लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले बिल पर हो रही चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG NEWS : उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ, अरुण साव बोले – समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG BIG NEWS : अंधेरे में घने जंगलों की होगी निगरानी, रात में अवैध कटाई और शिकार पर रखी जाएगी नजर, बस्तर में थर्मल ड्रोन तैनात
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG SET 2026 में बड़ा बदलाव! अब 11 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा
