खैरागढ़। जिला मुख्यालय के वार्ड 12 अमलीपारा में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ लाखों की लागत से निर्मित ‘हमर क्लिनिक’ भवन में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे चिरायु योजना (RBSK) के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सुबह वार्डवासियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
अमलीपारा वार्ड की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहाँ स्थानीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष दोनों का निवास है। विडंबना यह है कि कांग्रेस सरकार में उद्घाटन के बावजूद यहाँ स्वास्थ्य सेवाएं कभी शुरू नहीं हो सकीं। विभाग ने इसे जनसेवा के बजाय चिरायु योजना के दस्तावेजों का गोदाम बना दिया था।
CMHO डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि भवन में बिजली कनेक्शन नहीं होने से शॉर्ट-सर्किट की संभावना शून्य है। ऐसे में किसी असामाजिक तत्व द्वारा आग लगाने की आशंका प्रबल है। खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह घटना जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 25, 2026केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा
Big breakingJune 25, 2026ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, जानिए कब से खुलेगा पोर्टल
Big breakingJune 25, 2026ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Big breakingJune 25, 2026CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन से शादी से किया इंकार
