रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के आरटीआई ऑनलाइन डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है। वर्ष 2023 में इस पोर्टल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एकीकृत करते हुए यूपीआई भुगतान प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे नागरिकों को सरल, सुरक्षित एवं तेज भुगतान का विकल्प प्राप्त हुआ।
1 जनवरी 2023 से 18 अप्रैल 2024 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एवं क्कढ्ढ भुगतान द्वारा कुल 7 लाख 03 हजार 42 रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो इस बात का प्रमाण है कि नागरिक डिजिटल माध्यमों का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं।
राज्य शासन द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं तकनीक-आधारित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पोर्टल में समय-समय पर तकनीकी उन्नयन भी किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी पोर्टल को और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुधार किए जाते रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 20, 2026Aaj Ka Panchang 20 April 2026: जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
NATIONALApril 20, 202620 April 2026 Ka Rashifal: सोमवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Big breakingApril 19, 2026महिलाओं के साथ किए गए इस महापाप का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा – साय
Big breakingApril 19, 2026उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ
