नारायणपुर। कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गई है। ब्लास्ट की चपेट में DRG के 3 जवान आ गए हैं। जख्मी हालत में उन्हें मौके से बाहर निकाला जा रहा है। मामला कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उस इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जवान डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए थे। जवान इलाके में माइन डिटेक्शन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। ये पूरा इलाका छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है जो कांकेर-नारायणपुर सीमा से लगा हुआ है। घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। मामले की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 15, 2026Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित
Big breakingAugust 15, 2026Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
Big breakingAugust 15, 2026Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…
NATIONALAugust 15, 2026Aaj Ka Panchang 15 August 2026: हरियाली तीज पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और दिशाशूल
