दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोडमा के घने जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादी कैडरों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक एवं प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर CRPF की 195वीं वाहिनी एवं दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया विस्फोटकों का बड़ा जखीरा सुरक्षा बलों के हाथ लगा।
बरामद सामग्री में 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, विभिन्न बोर के सैकड़ों कारतूस (SLR, INSAS, 7.62×39, 12 बोर), .303 ब्लैंक कारतूस, BGL खाली केस, 500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, संचार उपकरण (DMR व वायरलेस सेट), एक भरमार राइफल, बैटरियां, इलेक्ट्रिक वायर, कैमरा फ्लैश, यूरिया पाउडर, ग्रेनेड पिन सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। साथ ही नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है।
ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं। बरामद सामग्री के संबंध में पुलिस द्वारा जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 19, 2026मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingAugust 19, 2026रायपुर : परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
Big breakingAugust 19, 2026नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 19, 2026श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
