विकास और राष्ट्रवाद की जीत : साव

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त व शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है।
पश्चिम बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार स्पष्ट और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। यह ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पश्चिम बंगाल की पावन धरा की ओर से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी प्रकार असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सत्ता में वापसी यह दर्शाती है कि पूर्वोत्तर में शांति और विकास की राजनीति ने विभाजनकारी ताकतों को जड़ से मिटा दिया है। पुडुचेरी में भी भाजपा और एनडीए का शानदार प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *