रायपुर। कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान आज विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम कमराखोल के आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हें-मुन्ने बच्चों से मिलकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मन स्नेह और आनंद से भर उठा। उनकी निश्छल मुस्कान और मासूमियत के बीच जैसे अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर मिला।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के बच्चों को सुपोषित आहार, गुणवत्तापूर्ण देखभाल एव समुचित प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिज्ञासा और सपनों से भरे ये नौनिहाल आने वाले समय में अपने परिवार, समाज, प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के सशक्त आधार बनेंगे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 23, 2026CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज…कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Big breakingJune 23, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार
Big breakingJune 23, 2026अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश
Big breakingJune 23, 2026राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार
