रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले जितेंद्र वर्मा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।
मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों को गोली मारी।
फिलहाल पुलिस मामले के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।
खबर पर अपडेट जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
